Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

रवि रतलामी इंदौर में.

'>
रवि रतलामी इंदौर में.
21 मार्च 2009 को श्री रवि रतलामी ने मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में ब्लाग तथा हिंदी ब्लाग लेखन की समस्याओं पर सेमिनार में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया. पद्मा की रचनाएं शीर्षक से ब्लाग बनाकर ,ब्लाग बनाना सिखाया.उन्होंने कहा कि गत वर्ष हिंदी के लगभग 600प्रमुख ब्लाग थे, जिनकी एक वर्ष में ही संख्या बढ़कर लगभग 6000 हो गई. प्रारंभ में संस्था के प्रधान मंत्री श्री बसंतसिंह जौहरी और प्रबंध मंत्री श्री सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी ने स्वागत किया. साहित्य मंत्री डा. पद्मा सिंह ने संचालन किया और समस्त प्रतिभागियों ने रवि रतलामी के प्रति आभार प्रगट किया. चर्चा में श्री रवि रतलामी ने मोहन रावल को कहा कि हिंदी और हिंदी ब्लाग बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.
अस्वीकरण